ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कोयला चोरी करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी से कोयला चोरी करने के दौरान एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मालमा कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार का रहने वाला कन्हैया कुमार (45)  यहां प्रेम नगर के रामनगर गली में किराये से पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। वह शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे मालगाड़ी से कोयला चोरी कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आगे बढ़ गई और झटका लगने से कन्हैया कुमार ऊपर से निकले हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। गनीमत रही की झटका लगने के कारण वह जमीन पर गिरा और जान बच गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार 50 फीसदी से भी ज्यादा जल गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह देखकर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि कन्हैया कुमार खदानों में खाना बेचने के साथ गाड़ियों में गिरीस लगाने का काम करता है। हादसे के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button