ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दिवाली से पहले केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाएंगे PM मोदी…करेंगे दर्शन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपावली से पहले 21 अक्तूबर को बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन के लिए आने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारी हिमालयी मंदिरों में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा पर हालांकि चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि मोदी मंदिर में प्रार्थना करेंगे और वहां जारी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री पहले केदारनाथ में पूजा करेंगे और वहां जारी कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चलाई जा रही परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मोदी सीमांत गांव माणा का भी संभवत: दौरा करेंगे और ग्रामीणों एवं जवानों से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां करीब एक हफ्ते से जारी हैं।

Related Articles

Back to top button