ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आज हिमाचल चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है EC, गुजरात पर घोषणा दिवाली के बाद संभव

निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। चुनाव आयोग आज हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग आज सिर्फ हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा, जबकि गुजरात में चुनाव की घोषणा दिवाली के बाद होगी।

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी और हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल आठ जनवरी को समाप्त होगा। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल ही में दोनों राज्यों का दौरा किया था। दोनों ही राज्यों में सत्ता में भाजपा काबिज है।

PunjabKesari

2017 के चुनाव में भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार दोनों में आम आदमी पार्टी भी बड़े जोर-शोर से प्रचार कर रही है। इस बार का चुनावी मुकाबला काफी रोचक रहने वाला है।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल दावा कर चुके हैं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है और हिमाचल में भी बड़ी जीत हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button