ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बिहार के CM के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर वायरल, लोग बोले- ऐसा लग रहा ‘नेताजी’ खुद बैठे हैं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। जिसके बाद से उनके पैतृक गांव सैफई में लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। वीवीआईपी से लेकर आम लोग भी सैफई पहुंच रहे हैं। इसी दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा रामगोपाल यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठे नजर आए। इस तस्वीर को देखकर लोग  प्रतिक्रिया स्वरूप कह रहे हैं कि ऐसा लग रहा है मुलायम सिंह यादव खुद बैठे हैं।

जानकारी मुताबिक सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने इस तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया है। तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। जिनमें से कुछ ने लिखा है कि पहली नजर में देखने पर कोई भी भ्रमित हो सकता है। अखिलेश यादव बिल्कुल नेता जी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमूर्ति की तरह लग रहे हैं। वहीं एक यूजर ने शायराना अंदाज में लिखा, कल जो थे मुलायम, वही आज अखिलेश हैं, आज जो अखिलेश हैं, कल वही फिर मुलायम होंगे..!!

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत 2 अक्टूबर को अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया। एक हफ्ते तक उनका इलाज चला लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुए। बीते सोमवार को उनका निधन हो गया। मुलायम सिंह के निधन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंह के निधन पर गहरा भी जताया। उन्होंने प्रदेश में तीन दिन के लिए राजकीय शोक की घोषणा की। मुलायम सिंह सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button