ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

वर्ल्ड कप 2023: अगर भारत सरकार ने ICC को टैक्स में नहीं दी छूट, तो BCCI को होगा अरबों का नुकसान

ICC World Cup 2023: बीसीसीआई ने भारत में टूर्नामेंट के आयोजन के लिए भारत सरकार से 100 प्रतिशत टैक्स छूट हासिल करने के लिए आईसीसी की गैर-मौजूदगी में अनुमानित वित्तीय हानि की रूपरेखा तैयार की है.

दुबई. भारत में अगले साल होने वाले पुरुषों के एकदिवसीय विश्व कप (2023 Men’s ODI World Cup) की मेजबानी के लिए वैश्विक क्रिकेट निकाय आईसीसी पर भारत सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स के परिणामस्वरूप भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को आईसीसी के केंद्रीय राजस्व पूल के अपने हिस्से से करीब 58 से 116 मिलियन यूएस डॉलर (477 से 953 करोड़ रुपए) का नुकसान उठाना होगा. आईसीसी वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाने वाला है.

बीसीसीआई ने गुरुवार को अपने राज्य संघों को भेजे गए एक अपडेट में कहा, ‘यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि भारत में 2023 के विश्व कप आयोजन के लिए आईसीसी द्वारा किए गए किसी भी टैक्स की लागत को बीसीसीआई के राजस्व के हिस्से के साथ समायोजित किया जाएगा.’

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, दो पन्नों के दस्तावेज में, बीसीसीआई ने भारत में टूर्नामेंट के आयोजन के लिए भारत सरकार से 100 प्रतिशत टैक्स छूट हासिल करने के लिए आईसीसी की गैर-मौजूदगी में अनुमानित वित्तीय हानि की रूपरेखा तैयार की है. आपको बता दें कि 2016 टी20 विश्व कप के बाद यह देश में हो रहा आईसीसी का पहला बड़ा ईवेंट है.

टैक्स में छूट मेजबान के समझौते का हिस्सा रही है, जिस पर बीसीसीआई ने 2014 में आईसीसी के साथ हस्ताक्षर किए थे. उस वक्त भारत को आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई थी: 2016 विश्व कप, 2018 चैंपियंस ट्रॉफी (जिसे बाद में 2021 टी20 विश्व कप में बदल दिया गया, सारे मैच यूएई और ओमान में खेले गए थे) और 2023 विश्व कप. समझौते के अनुसार, बीसीसीआई इस बात से बंधा है कि वह आईसीसी (और टूर्नामेंट में शामिल उसके सभी वाणिज्यिक भागीदारों) को टैक्स छूट हासिल करने में मदद करेगी.

टैक्स का यह मसला कोई नई बात नहीं है. भारत में हर बार जब भी कोई वैश्विक क्रिकेट आयोजन होता है तो टैक्स माफी एक विवादास्पद मुद्दा रहा है. 2016 में, बीसीसीआई ने नोट में कहा था कि आईसीसी ने केंद्रीय राजस्व पूल से ‘लगभग 23.5 मिलियन डॉलर’ की कटौती की क्योंकि उस वक्त भारत सरकार ने आईसीसी ईवेंट्स के अधिकार रखने वाले Star India पर टैक्स लगाया था.

Related Articles

Back to top button