ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल ट्रॉपमेट-2022 की मेजबानी में आवश्यक सहयोग करेंगे : मंत्री श्री पटेल

भोपाल आईआईएम के प्रतिनिधि-मण्डल ने की मुलाकात* भोपाल : 13 अक्टूबर 2022 किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया है कि ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (ट्रॉपमेट) 2022 की मेजबानी का अवसर मध्यप्रदेश को मिला है। हम इसमें आवश्यक सहयोग कर पूरी सहभागिता करेंगे। गुरूवार को इण्डियन मेट्रोलॉजिकल सोसायटी भोपाल (आईएमएसबी) के प्रतिनिधि-मण्डल ने कृषि मंत्री से भेंट कर आयोजन संबंधी चर्चा की। कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया है कि ट्रॉपमेट-2022 में मध्यप्रदेश के कृषि एवं पर्यावरण मौसम की भविष्यवाणी तथा आने वाली मौसमी घटनाओं और चुनौतियों पर विशेष चर्चा होगी। इससे किसानों और जनता को निश्चित रूप से लाभ होगा। चर्चा और शोध के परिणामों से कृषि के क्षेत्र में अधिकाधिक लाभ होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के प्रमुख डॉ. आर. बाला सुब्रमणियन ने बताया कि मध्यप्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग, आयसर (IISER) और आईएमएसबी द्वारा भोपाल में आगामी 29 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक ट्रॉपमेट-2022 होगा। उन्होंने बताया है कि इसमें देश के 400 से अधिक मौसम वैज्ञानिक, कृषि मौसम वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और शोधार्थी शामिल होंगे। प्रतिनिधि-मण्डल में डॉ. बाला सुब्रमणियन के साथ आयसर के प्रो. पंकज कुमार और मौसम विशेषज्ञ डॉ. जी.डी. मिश्रा शामिल थे। पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button