ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

करवा चौथ के मौके पर सोलह श्रृंगार में नजर आईं सपना चौधरी, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

नई दिल्ली। Sapna Choudhary Karwa Chauth: हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने आज पति वीर साहू की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है। इस खास मौके पर सपना दुल्हन की तरह सजी नजर आई, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सपना ने हाल ही में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमे वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही है।

यहां देखे सपना चौधरी का वीडियो

वीडियो में सपना जयपुरी लाल साड़ी पहने, हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगाए पूरे सोलह श्रृंगार में नजर आ रही है। वीडियो में सपना घूम-घूमकर अपना पूरा लुक दिखाती नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने लिखा- चेहरे की #मुस्कान हमारी ओर भी कमाल होती है, जब लाल साड़ी पर हमारी “बिन्दी” भी लाल होती है। फैंस को सपना का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है।

साल 2020 में सपना ने रचाई थी गुपचुप शादी

आपको बता दें कि सपना और वीर ने साल 2020 में के शुरुआत में परिवार वालों की मौजूदगी में शादी रचाई थी, जिसकी खबर कानों कान किसी ना लगने दी। शादी के 9 महीने बाद एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। यही वजह है कि इस शादी का खुलासा तब हुआ जब सपना मां बनी। बता दें वीर साहू सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। सपना चौधरी की तरह वह ज्यादा लोकप्रिय तो नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज देने के साथ-साथ एक्टर के तौर पर कुछ भूमिकाएं अदा की है।

रिलीज हुआ सपना का नया गाना

सपना चौधरी बैक टू बैक अपना नया गया रिलीज कर रही हैं, जिसे देख फैंस मदहोश हो रहे हैं। आज यानी 13 अक्टूबर को सपना का नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम ‘आंख मारे’। गाने में एक्ट्रेस देसी अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के साथ गाने में विवेक राघव भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले पहले सपना का ‘ओए मखना’ गाना रिलीज हुआ था।

Related Articles

Back to top button