ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘मुझे तुम्हारा पेट देखना है…जब साजिद ने टीवी एक्ट्रेस से कही थी ये बात, खुलासा कर बोलीं कनिष्का- ‘सलमान ऐसे इंसान को शो में कैसे एंट्री दे देते..

फिल्ममेकर साजिद खान बिग बॉस 16 में अपनी एंट्री के बाद से ही विवादों में हैं। उन्हें शुरू से ही शो से बाहर करने की मांग की जा रही है। अब तक कई एक्ट्रेसेस साजिद का बिग बॉस में आने को लेकर विरोध कर चुकी हैं। वहीं  अब सीरियल दीया और बाती हम फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने भी साजिद खान पर बड़े आरोप लगाए हैं और उनकी बिग बॉस के घर में उपस्थिति को लेकर आपत्ति जताई है।

कनिष्का सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं- अभी कुछ दिन पहले ही मैंने मीडिया में इंटरव्यू दिया था, जिसमें मैंने बताया था कि एक ऐसा डायरेक्टर-प्रोड्यूसर है, जिसने मुझे घर पर बुलाकर कहा था कि मुझे तुम्हारा पेट देखना है। तब मैंने कहा था कि मुझे किसी भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का नाम नहीं लेना है। लेकिन मुझे पता चला है कि जिन लोगों ने मेरे साथ ऐसी हरकत की थी उसमें से एक डायरेक्टर बिग बॉस के घर में है। मैं पहले बिल्कुल उनका नाम नहीं लेना चाहती थी। मैं बता दूं कि उनका नाम लेने से पहले मैं इतना डरी हुई हूं कि मुझे इंडिया में आने से भी डर लगता है, क्योंकि ये लोग इतने पावरफुल है। ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। मुझे नाम बताने में डर लगता है लेकिन फिर भी मैं आज बताऊंगी, क्योंकि आपने जो फेम और पब्लिसिटी उन्हें दी है बिग बॉस में, उसे वो डिजर्व नहीं करते हैं और उनका नाम है साजिद खान।

 <

हीरोइन बनाने के लिए साजिद ने बुलाया था घर
कनिष्का ने आगे कहा- साल 2008 में जब मैंने दो रियलिटी शोज किए थे, तब मेरी साजिद खान से मुलाकात हुई थी। तब इतनी कमाई नहीं होती थी, तो मैं सेलिब्रिटीज के इंटरव्यू लेती थी। तब मैंने एक दिन इंटरव्यू लेने के लिए साजिद खान को कॉल किया। उन्होंने मुझे साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस में बुलाया। बालकनी में मैंने उनका इंटरव्यू लिया था, तब मैंने उनसे कहा था कि मैं अपना एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हूं, अगर आप मेरी हेल्प कर सकते हैं। तब उन्होंने मुझे अपने घर में बुलाया। मुझे लगा हीरोइन बनना है तो रिस्क लेना होगा और मैं उनके घर गई।

साजिद मेरा पेट देखना चाहते थे
कनिष्का ने खुलासा किया कि जब मैं साजिद खान के रूम में उनसे बात करने गई तो उन्होंने मुझे खड़े होने को कहा। उन्होंने मेरा फिगर देखा और कहा तुम परफेक्ट हो। मैं एक फिल्म बना रहा हूं और उसमें दीपिका पादुकोण को ले रहा हूं। तुम्हारा फिगर अच्छा है। तुम मेन लीड हीरोइन मटैरियल हो। उन्होंने फिर मुझे कहा कि मुझे तुम्हारा पेट देखना है। फिक्र मत करो मैं तुम्हें टच नहीं करूंगा। मैंने उनसे हाथ जोड़कर कहा कि मैं अपना पेट नहीं दिखा सकती हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि ठीक है तो फिर मैं आपको अपनी मूवी में नहीं ले सकता।

Bollywood Tadka

वो मुझसे शादी करना चाहते थे

कनिष्का ने बताया- दीया और बाती हम के टाइम मेरी फिर से साजिद खान से मुलाकात हुई। मुझे लगा कि अब तो ये बदल गए होंगे। मैं उनसे मिलने दोबारा  उनके घर गई और मैंने उनसे फिल्मों में रोल मांगा। तब उन्होंने मुझसे कहा कि तुम बहुत सिंपल सी लड़की हो। मुझे अपनी फिल्मों में बोल्ड लड़की चाहिए। मुझे नाम बताने में डर लग रहा है कि कहीं ये लोग मुझे मार ना दें। वो मुझसे शादी करना चाहते थे। वो कहते थे कि मैं ऐसी लड़की से शादी करना चाहता हूं, जो मैं करूं वो भी वही करे।

सलमान खान से ये उम्मीद बिल्कुल नहीं थी

साजिद की बिग बॉस में एंट्री पर आपत्ति जताते हुए कनिष्का ने कहा, मुझे सलमान खान जी से ये उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। मुझे समझ नहीं आता जो लड़कियों को हैरेसमेंट करते हैं, मारते-पीटते हैं उन्हें वो अपने शो में कैसे एंट्री करने देते हैं।

जानकारी के लिए बता दें साल 2018 में #MeeToo कैंपेन के दौरान साजिद खान पर एक या दो नहीं बल्कि 9 महिलाओं ने यौन शोषण के संगीन आरोप लगाए थे। जिसमें मंदना करीमी और शर्लिन चोपड़ा जैसी कई एक्ट्रेस शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button