मुख्य समाचार
भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर एक महिला की मौत 15 घायल
भिंड जिले में ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर शुक्रवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरखड़ी के आगे बंजारे का पुरा के पास शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई और उस पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। महिला की मौके पर मौत, 15 घायल हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से सोनकली (48) पत्नी वीरेंद्र जाटव निवासी एंडोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एंडोरी की सरपंच सुनीता जाटव, उनके पति रामेश्वर जाटव सहित कुल 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल गोहद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से सरपंच सुनीता जाटव और उनके पति रामेश्वर जाटव की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर


