मुख्य समाचार
मुरैना दो पक्षों के आपकी झगडे में फायरिंग बाप बेटे को लगी गोली बेटे की मौत ।
मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव में गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया और मौके पर फायरिंग हो गई फायरिंग के दौरान एक पक्ष के पिता–पुत्र को गोली लगी इसमें पुत्र ओपी गुर्जर की मौत हो गई, जबकि उनके पिता जसरथ गुर्जर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है घटना के बाद बेड़ा गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


