मुख्य समाचार
मुरैना पुलिस के 4 जवानों की सागर मे सड़क हादसे में मौत।
मुरैना पुलिस के 4 जवानों की सागर में सड़क हादसे में हुई मौत और 1 जवान गंभीर रूप से घायल है। सभी जवान ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे, यह हादसा सागर के बांदरी मालथौन में हुआ। पांचों जवान मुरैना के लिए लौट रहे थे, तभी सुबह के लगभग 4 बजे यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान प्रधुमन दीक्षित, अनिल कौरव और चालक परमलाल तोमर और एक अन्य के रूप में हुई है। तीन जवान मुरैना के रहने वाले हैं। वहीं, भिंड के डांग मास्टर विनोद शर्मा सही सलामत हैं। इसके अलावा मुरैना के आरक्षक राजवीन चौहान दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिनका बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा है,


