मुख्य समाचार
उज्जैन में युवक-युवती नदी में कूदे सर्चिग अभियान चला रही पुलिस; मौके पर बाइक-मोबाइल, लेडीज चप्पलें मिलीं
उज्जैन के पास पीरझलार में युवक और युवती एक साथ चामला नदी में कूद गए। पुलिस नदी में सर्चिग अभियान चला रही है। अभी तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल सका है। मौके पर युवक का मोबाइल और बाइक मिली है। वहीं एक जोड़ी लेडीज चप्पल भी मिली है। बड़नगर थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने चाचा को फोन किया था। उसने कहा था कि मोबाइल और बाइक पुल पर खड़ी करके जा रहा हूं, आप ले जाना। चाचा के बयान के आधार पर युवक की पहचान 19 वर्षीय फरदीन इस्लाम के रूप में हुई है। युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।


