मुख्य समाचार
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो बसों की आमने-सामने से टक्कर, 11 की मौत: मृतकों में 2 बच्चे भी, शव सीटों के बीच फंसे थे; 20 से ज्यादा घायल
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर के पास दो बसों के रविवार दोपहर आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 8 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। 20 से ज्यादा घायल हैं। शिवगंगा एसपी शिवा प्रसाद के मुताबिक घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। घटना के जो फोटो-वीडियो सामने आए हैं, उनमें नजर आ रहा है कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसें ड्राइवर साइड टकराईं। टक्कर के कारण बसों का मलबा सड़क पर फैल गया। लोगों की लाशें सीटों में फंसी हुई थीं। लोगों ने शवों को बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं, स्थानीय लोगों ने बस के कांच तोड़कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला।


