मुख्य समाचार
भोपाल में मौलाना मदनी के पुतले को जूते मारकर जलायाः बजरंग दल-वीएचपी ने की कार्रवाई की मांग; कहा था- जब-जब जुल्म होगा… जिहाद भी होगा
भोपाल जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के 'जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा' वाले बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मदनी के पुतले पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई और उस पर जूते भी फेंके। इसके बाद पुतला फूंका। संगठनों ने इसे देश और हिंदू समाज के खिलाफ दिया गया बयान बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


