ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नशे में धुत्त ASI की कार ने मचाया कोहराम, जो सामने आया उड़ा दिया, शिक्षक की मौत ,4 घायल, कार को बनाया था मयखाना

मध्यप्रदेश के नीमच में नशे में धुत्त एएसआई ने कहर मचा दिया। नशे की गिरफ्त में कार में सवार ASI के सामने जो भी आया उसको कार से उड़ा दिया। कैंट थाना क्षेत्र के गांव भड़भडिया के पास जावर रोड़ पर नशे में धुत्त सहायक पुलिस उप निरीक्षक मनोज यादव ने कार से पिकअप सहित तीन बाइक चालकों को टक्कर मार दी। PunjabKesari इस भयानक हादसे में आईटीआई कॉलेज के शिक्षक की मौत हो गई है और दो बच्चों सहित चार घायल हो गए है। घटना के सूचना मिलने के बाद नीमच कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक एसआई मनोज यादव जो कि जावद में पदस्थ है, कार में ही शराब पी रहे थे। पहले तो नशे की हालत में कार चलाते हुए सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मार दी जिससे एएसआई की कार अनियमंत्रित हो गई। तेज गति से रोड पर जा रहे दो बाइकों को भी टक्कर मार दी। बाइक पर ज्ञानोदय आईटीआई के शिक्षक दशरथ पिता शंभूसिंह जावद घर जा रहे थे, लेकिन इस टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप सवार दो बच्चों के साथ दो और भी घायल हुए है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार कार में शराब की बोतल मिली, वहीं गिलास भी पड़े हुए थे। एएसआई मनोज यादव इतने ज्यादा धुत्त थे कि होश भी नहीं था। एसपी अंकित जायसवाल ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। ASI ने कार को ही बना रखा था मयखाना ASI ने कार को मयखाना बना रहा था। नशे की हालत में एएसआई मनोज यादव को कार से बाहर निकाला गया। कार में शराब की बोतल, पानी की बोतल और गिलास मिले है। एएसआई कार में ही शराब पीते हुए नीमच आ रहा था, भड़भडिया गांव की घाटी के पास पहले पिकअप से कार टकराई, उसके बाद दो अन्य बाइक को एएसआई की कार ने चपेट में ले लिया। लिहाजा ASI की नशे की वजह से एक घर में मातम पसर गया और कई घायल हो गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button