ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उज्जैन में बदमाशों ने 500 लूटे, युवक को ट्रेन के सामने फेंका, पैर कटाः पुलिस की बड़ी चूक, घायल को भेज दिया अस्पताल पैर भूल गई; 12 घंटे बाद पैर अस्पताल पहुंचाया।

उज्जैन में चार बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर उसके पास रखे 500 रुपए छीन लिए। इसके बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सामने से आ रही ट्रेन से उसका एक पैर कट गया। वहीं दूसरे पैर में गंभीर चोट आई। इसके बाद युवक वहीं थोड़ी देर तक बेहोश रहा घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को चरक अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। घायल युवक कहता रहा कि मेरा एक पैर नहीं है। लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। घटना के करीब 12 घंटे बाद पुलिस कटा पैर अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद कटे पैर के साथ युवक को इंदौर रेफर किया गया है। मक्सी के पास पलदूना का रहने वाला 35 साल के लखन सिंह ने बताया कि वह उज्जैन के देवास गेट पर रहकर मजदूरी कर रहा था। बुधवार रात करीब 8 बजे मजदूरी के बाद जीरो प्वाइंट से खाना पैक करवाकर रेलवे पटरी से होता हुआ देवास गेट आ रहा था। तभी चार बदमाशों ने मुझे जीरो प्वाइंट ब्रिज के नीचे रोक लिया और मारपीट कर मेरे पास रखे 500 रुपए छीन लिए। चारों ने मारपीट करते हुए मेरे हाथ और पैर पकड़कर रेलवे पटरी पर रख दिए और जब तक ट्रेन पास नहीं आ गई तब तक छोड़ा नहीं। इसके बाद वे भाग गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button