मुख्य समाचार
छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर, 6 की मौत, कई घायल।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन के पास आज शाम एक ट्रेन हादसा हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाम लगभग 4 बजे एक पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी से टकरा गया. इस टक्कर में अब तक 6 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने रही है. हादसे की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंच गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बताया कि घायलों के इलाज और राहत कार्यों के लिए सभी इंतज़ाम किए जा रहे हैं



