मुख्य समाचार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की गाड़ी का 8 लाख रुपये का चालान काटा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की गाड़ी का 8 लाख रुपये का चालान काटा गया है. उनकी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के लिए चालान कटा है. भारी भरकम चालान काटे जाने से अखिलेश बेहद नाराज दिखे. उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें 8 लाख रुपये का चालान देना है. ये कैमरा या सिस्टम चलाने वाले लोग पक्के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े लोग होंगे. मैं इसको ट्रेस करूंगा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार पार्टी ऑफिस को कहा कि ये सरकार आम जनता से लगातार वसूली कर रही है. सरकार जनता को किसी तरह की सुविधाएं दे नहीं रही है, लेकिन उनसे जमकर टैक्स वसूला जा रहा है. उन्होंने बताया कि मेरी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग की वजह से आठ लाख रुपये का चालान काटा गया है.



