ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

एमपी में डबल हादसा, इंदौर हाईवे पर दो बसों की भिड़ंत, 20 घायल, राजगढ़ में भी पलटी बस

एमपी में डबल हादसा, इंदौर हाईवे पर दो बसों की भिड़ंत, 20 घायल, राजगढ़ में भी पलटी बस एमपी में डबल हादसा, इंदौर हाईवे पर दो बसों की भिड़ंत, 20 घायल, राजगढ़ में भी पलटी बस प्रेषित समय : भोपाल. मध्य प्रदेश में रविवार 3 अगस्त को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए, जिनमें कई लोग घायल हो गए. पहला हादसा सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर हुआ, जहां दो बसें आपस में टकरा गईं. वहीं, दूसरा हादसा राजगढ़ जिले में हुआ, जहां महाकाल दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस पलट गई. सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र के अरनिया गाजी रोड पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंदौर से भोपाल जा रही एक निजी यात्री बस सवारी उतार रही थी, तभी पीछे से आ रही एक चार्टर बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों में बैठे यात्रियों को चोटें आईं. घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही डोंडी चौकी पुलिस और एसडीओपी आकाश अमलकर मौके पर पहुंचे और घायलों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे ने हाईवे पर दहशत का माहौल बना दिया. करनवास थाना क्षेत्र में हादसा इधर, राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र में एक अन्य दर्दनाक हादसा हुआ. भरतपुर यानी राजस्थान से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर बस अचानक एक गाय को बचाने के प्रयास में पलट गई. बस में 15-16 श्रद्धालु सवार थे. हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पहुंचाया अस्पताल हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे आगरा-मुंबई हाईवे पर पचौर और करनवास के बीच हुआ. गाय के अचानक बस के सामने आ जाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button