ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राजस्थान के भरतपुर में बड़ा हादसा 10 लोग टनों-मिट्टी में दबे, 4 की मौत

राजस्थान के भरतपुर में बड़ा हादसा 10 लोग टनों-मिट्टी में दबे, 4 की मौत, यूपी के रहने वाले राजस्थान के भरतपुर में चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के 10 लोग दब गए। हादसे में 3 महिला और एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, 2 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा गहनौली थाना इलाके में रविवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया- जंगी के नगला के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है। यहां से निकली मिट्टी को भरने के लिए फतेहपुर सीकरी (यूपी) के रहने वाले 10 लोग आए थे। सभी उट्टू गांव के रहने वाले हैं। मिट्टी भरने के दौरान हादसा हो गया। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे जानकारी के अनुसार साइट पर करीब 10 फीट की खुदाई हुई है। ये सभी लोग इसी गड्ढे में उतरे थे। इसी दौरान टनों मिट्?टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे की सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन और ग्रामीणों मिट्टी में दबे 6 लोगों को बाहर निकाला था। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) के तौर पर हुई है। वहीं, दिनेश (38) पुत्र नाहर सिंह और जयश्री (50) पत्नी विजेंद्र घायल हैं। अब भी 2 लोगों का इलाज जारी- जिला कलेक्टर कलेक्टर कमर-उल-जमान ने बताया कि हादसे वाली साइट से 6 लोगों का रेस्क्यू किया था। इनमें से 4 लोगों को परिजन रास्ते में ही प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। दो को आरबीएम हॉस्पिटल में डेड घोषित कर दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 4 लोगों की मौत हुई है। दो का इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button