मुख्य समाचार
दमोह में ग्रामीणों ने पुलिस आरक्षक और पायलेट को जमकर पीटा वर्दी फाड़ी आग में फेंकने की कोशिश
आरक्षक और पायलट को घेरकर पीटाः दमोह में वर्दी फाड़ी, शराब पिलाकर वीडियो बनाया; ट्रैक्टर जलाकर आग में फेंकने की कोशिश की आरक्षक बलराम ने बताया कि मंगलवार रात उनकी ड्यूटी डायल 100 पर थी। करीब 9 बजे गांव के ही इंदर सिंह लोधी ने कॉल कर सूचना दी थी कि कुछ लोग उसके खेत पर कब्जा कर रहे हैं और बम फोड़ रहे हैं। सूचना के बाद बलराम अपने साथी मनोज राजपूत के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने इंदर सिंह के बारे में पूछा, लेकिन जवाब देने की बजाय वहां मौजूद करीब 30 लोगों ने दोनों को घेर लिया। उनसे कहा कि पैसे इंदर से पैसे खाकर आए हो। उनके कहने पर यहां आए हो। बलराम ने बताया कि भीड़ ने पहले उनका मोबाइल और डायल 100 वाहन की चाबी छीनी, फिर खेत में ले जाकर लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। वहीं ट्रैक्टर में आग लगाई गई और उसी में दोनों को फेंकने की कोशिश की गई।


