ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बारातियों से भरी स्कार्पियों को ट्रक ने रौंदा, दूल्हा के दो बहनों सहित तीन की मौत, 5 गंभीर

कटनी, मध्यप्रदेश के कटनी सुर्खी टेंक के पास तेज गति से आए ट्रक ने बारातियों से भरी स्कार्पियो को टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में दूल्हा की दो बहनों सहित तीन की मौत हो गई। देर रात हुए हादसे के बाद कटनी रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियों से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर पांच बारातियों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम अतरिया निवासी भाईलाल के बेटे मनीष की बारात भैंसवाही जाने के लिए निकली। बारातियों की बस के अलावा एक स्कार्पियों भी बारातियों को लेकर जा रही थी। स्कार्पियो जब सुर्खी टेंक से आगे बढ़ रही थी। इस दौरान तेज गति से आए ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में स्कार्पियों में सवार दूल्हा की दो बहन हेमा कोल उम्र 18 वर्ष, राधा कोल 18 वर्ष निवासी ग्राम रुपोंध बड़वारा व मिलन कोल 50 वर्ष निवासी लमकना बड़वारा के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो में सवार जबलपुर के मझौली निवासी प्रह्लाद, सीधी के निबुआ निवासी शुभम विश्वकर्मा, ग्राम रूपोंध के गोकुल कोल, अच्छे लाल कोल व कटनी के खिरवा नंबर 1 निवासी नंदनी कोल के शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते वाहन चालकों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों व मृताकों को बाहर निकाला। घायलों को कटनी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। वहीं शुभम कोल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों से लेकर रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रो कर बुरा हाल रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button