ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मैहर के पास नागपुर जा रही बस खाई में पलटी, 12 यात्री

मैहर के पास नागपुर जा रही बस खाई में पलटी, 12 यात्री घायल, 2 गंभीर मैहर के पास नागपुर जा रही बस खाई में पलटी, 12 यात्री घायल, 2 गंभीर प्रेषित समय :16:0 मैहर. एमपी के मैहर में एक बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर दस फुट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में करीब दस यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. उत्तर प्रदेश के मऊ से नागपुर जा रही आभा ट्रेवल्स की स्लीपर बस अमरपाटन थाना क्षेत्र के झिन्ना नाला के पास अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत में गिर गई और पलट गई. थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है. बस की लाइट ठीक से नहीं जल रही थी और चालक को बस पर नियंत्रण खो देना पड़ा. यात्रियों ने बताया कि जौनपुर के पास बस के चालक और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद चालक बदला गया था. इसके बाद बस पूरी तरह से असंतुलित होकर अमरपाटन के पास खेत में गिर गई. घायल यात्रियों की जानकारी इस हादसे में घायल हुए यात्रियों में माया सरोज (31 वर्ष, गाजीपुर), अविता सरोज (16 वर्ष, आजमगढ़), प्रकाश कुमार (7 वर्ष, गाजीपुर), अंकिता वलोल (9 वर्ष, नागपुर), हर्षिता वलोल (11 वर्ष, नागपुर), रेणु सिंह (55 वर्ष, इलाहाबाद), स्वाति सिंह (28 वर्ष, इलाहाबाद), मनीष मौर्य (30 वर्ष, आजमगढ़), अच्छेलाल चौहान (36 वर्ष, मऊ) और मुकेश यादव (25 वर्ष, आजमगढ़) शामिल हैं. दो घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बाकी सभी की हालत सामान्य है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button