ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

.

एमपी में जॉइनिंग से पहले 5 चयनित आरक्षकों पर FIR, मुरैना के तीन लोगों पर लिखित परीक्षा में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज.. मुरैना/आधार में फोटो अपडेट कराकर दूसरे से दिलवाया एग्जाम, हिस्ट्री चेक करने पर पकड़ाए, जिसमें मुरैना के तीन, शिवपुरी व श्योपुर के एक-एक अभ्यर्थी सहित कुल पांच अभ्यर्थियों पर लिखित परीक्षा में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा-2023 (लिखित परीक्षा) में फर्जीवाड़ा का एक और मामला सामने आया है। 5 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से पहले अपना आधार कार्ड अपडेट कराया। इसमें अपना फोटो चेंज कराकर दूसरे (सॉल्वर) का फोटो अपडेट कराया। इसके बाद उनसे एग्जाम दिलवाया। परीक्षा होने के बाद फिर से अपना आधार अपडेट कराकर खुद की फोटो लगवा ली। नियुक्ति के समय इनकी आधार की हिस्ट्री चेक की गई तो यह गड़बड़ी पकड़ में आई। इस आधार पर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से पूरा रिकॉर्ड तलब किया। जिसके बाद जांच कमेटी की शिकायत पर इस मामले में पांचों चयनित आरक्षकों पर ग्वालियर के कंपू थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। उमेश पुत्र सुरेश रावत- मुरैना, इमरान पुत्र कमरूद्दीन-मुरैना, विवेक पुत्र शिवदत्त -मुरैना, दीपक पुत्र अमर सिंह रावत-श्योपुर, हक्के रावत पुत्र माखन - शिवपुरी के विरुद्ध सब इंस्पेक्टर रघुनंदन शर्मा 14वीं वाहिनी विसबल की शिकायत पर कंपू थाने में शिकायत दर्ज़ की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button