ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल में सिग्नल पर बस का ब्रेक फेल, जबलपुर की लेडी डॉक्टर की चपेट में आने से मौत, 8 गाडिय़ों को और कुचला, 6 लोग घायल

भोपाल में सिग्नल पर बस का ब्रेक फेल, जबलपुर की लेडी डॉक्टर की चपेट में आने से मौत, 8 गाडिय़ों को और कुचला, 6 लोग घायल MP : भोपाल में सिग्नल पर बस का ब्रेक फेल, जबलपुर की लेडी डॉक्टर की चपेट में आने से मौत, 8 गाडिय़ों को और कुचला, 6 लोग घायल राजधानी भोपाल स्थित बाणगंगा चौराहा पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब सिग्रल पर आकर बस के फे ल हो गए। जिसके चलते इंटर्नशिप कर रही लेडी डाक्टर आयशा खान की कुचलने से मौत हो गई। वहीं बस ने 8 और गाडिय़ों को रौंद दिया, जिसके चलते 6 लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर दो की हालत भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। बताया गया है कि बाणगंगा चौराहा पर रेड सिग्रल होने के कारण चार पहिया व दो पहिया वाहन आकर रुक गए। इस दौरान तेज गति से आई स्कूल बस आगे खड़ी गाडिय़ों को कुचलते हुए बढ़ गई। बस के ठीक सामने खड़ी स्कूटी पर बैठी युवती टक्कर लगते ही स्कूटी सहित उछलकर बस के अगले हिस्से में फंस गई। जो करीब 50 फीट तक घिसट चली गई, बाद स्कूटी बस के अगले हिस्से से निकली तो युवती अगले पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सिग्नल पर 10-12 वाहन खड़े थे। इसी दौरान पीछे से स्कूल बस आई। इस दौरान बस का ड्राइवर हटो-हटो चिल्ला रहा था। कुछ ही सेकंड्स में बस लोगों को कुचलती हुई आगे बढ़ गई। बस रोशनपुर चौराहा से पॉलीटेक्निक कॉलेज की तरफ जा रही थी। डाक्टर आयशा खान जेपी हास्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थी- दुर्घटना में जान गंवाने वाली आयशा खान बीएएमएस डॉक्टर थीं। जो मुल्ला कॉलोनी में रहकर जेपी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। वे हास्पिटल से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गईं। जबलपुर में रहने वाली आयशा की अगले माह शादी थी- खबर है कि आयशा के पिता जाहिद खान जबलपुर में इंडियन बैंक में मैनेजर हैं। एक छोटा भाई है। अगले महीने 14 तारीख को आयशा की शादी तय है। मां कार्ड बांटने गई थी, इस दौरान बेटी की मौत की खबर मिली तो वे बेसुध सी हो गई। हादसे इन दो युवकों की हालत गंभीर- बस दुर्घटना में घायल रईस व फिरोज मजदूरी करते हैं। वे एक ही बाइक पर थे। उन्हें पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद परिजन निजी अस्पताल ले गए है। जहां पर दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। कार की टक्कर से आगे बढ़ी दूसरी कार फिर बाइक से टकराई बस ने जिस कार को टक्कर मारी वो कार झटके से आगे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी। इससे दूसरी कार के सामने खड़े बाइक सवार को भी टक्कर लगी। एक्सपायर हो चुकी थी फिटनेस- बताया गया है कि जिस स्कूल बस से हादसा हुआ उसका फिटनेस नवंबर 2024 में एक्सपायर हो चुका था। इसके बाद भी इसे सड़क पर चलाया जा रहा था। भोपाल आरटीओ अधिकारियों का कहना है कि यह बस आईपीएस स्कूल में रजिस्टर्ड थी। संबंधित को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी कि बस सड़क पर क्यों चल रही थी। अधिकारियों का कहना है कि अनफिट वाहन सड़क पर चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अपराध है। हम इस पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button