ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पत्नी और सास की हत्या कर पति फरार, तीन-चार दिन पहले ही कर दी थी हत्या

आगरा। 09 अप्रैल 2025 :- पत्नी और उसकी मां की हत्या का मामला सामने आते ही थाना जगदीशपुरा के खतैना क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां/बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस ने घर के दरवाजे तोड़कर बरामद किए मां-बेटी के शव हत्या तीन चार दिन पहले की बताई जा रही है। मृतिका का पति और उसके परिवारीजन फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राशिद नामक युवक की पांच माह पूर्व शबीना से शादी हुई थी। राशिद की पहली शादी से एक बेटी इन्या थी। शबीना और उसकी मां खतैना स्थित मकान में थे। पड़ोसियों को जब मकान के अंदर से बदबू आने लगी तो उन्होंने किसी आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद घर के दरवाजे तोड़े और जैसे ही घर के अंदर प्रवेश किया तो बदबू का तेज भभका लगा। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को बेड पर कंबल के अंदर मां-बेटी के शव मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि हत्या तीन-चार दिन पहले की गई होगी। पुलिस शबीना के पति राशिद के घर पहुंची तो राशिद सहित पूरा परिवार घर पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस को पति पर ही हत्या करने का शक हो रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button