ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

केन्द्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दी सौगात, 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी..! केन्द्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दी सौगात

नई दिल्ली. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते या DA में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होगी. इस संशोधन के साथ, महंगाई भत्ता (DA) 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा. जिससे अपेक्षित 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि होगी. पिछली बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी, जब डीए को 50 प्रतिशत: से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया था. केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से निपटने में मदद करने के लिए हर दो साल में डीए की घोषणा की जाती है. यह कर्मचारियों के टेक-होम वेतन का एक हिस्सा है. इसकी गणना उनके मूल वेतन के एक हिस्से के रूप में की जाती है. उदाहरण के लिए 1 लाख के मूल वेतन पर यदि सरकार 2 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा करती है तो DA 55 प्रतिशत होगा, जो 55000 के बराबर होगा. DA वह अतिरिक्त धन है जो सरकार व सार्वजनिक क्षेत्र के नियोक्ता अपने कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को बढ़ती कीमतों से निपटने में मदद करने के लिए देते हैं. इसकी गणना मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में की जाती है और कीमतों में कितनी वृद्धि हुई है. इसके आधार पर हर छह महीने में इसे संशोधित किया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button