मुख्य समाचार
शिवपुरी सड़क हादसे में दो महिला डॉक्टर की मौत चार डॉक्टर घायल सभी महाराष्ट्र के निवासी
शिवपुरी जिले में एनएच-46 पर रविवार एक अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा लुकवासा बायपास पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे में 2 महिला डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य डॉक्टर घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चला रहे डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। रविवार सुबह लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई।
