ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिल्ली उच्च न्यायायल के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर मिला नोटों का पहाड़

न्यायमूर्ति के घर नोटों का ढेर दिल्ली उच्च न्यायायल के माननीय न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर नोटों का पहाड़ मिला है। गत दिवस न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आग लग गई। परिजनों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इत्तिला दी। वर्मा उस समय दिल्ली से बाहर गए हुए थे। जब आग बुझाने का काम चल रहा था तब पुलिस और फायरकर्मियों को बंगले के एक कमरे में नगदी का ढेर मिला। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। बहुत बड़ी मात्रा में नोटों का जखीरा मिलने के कारण हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अफसरों ने ये सूचना चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया संदीप खन्ना तक पहुंचाई। चीफ़ जस्टिस ने आनन फानन में कोलेजियम की आपात बैठक बुलाई। कोलेजियम ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का तबादला तत्काल प्रभाव से इलाहाबाद हाईकोर्ट करने का आदेश दिया। वर्मा इलाहाबाद हाईकोर्ट से ही दिल्ली हाईकोर्ट आए थे। यद्यपि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वर्मा के निवास पर कुल कितनी नगदी बरामद हुई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक मामला बहुत बड़ा है। नोट: भारी मात्रा में नगदी मिलने के बावजूद न्यायमूर्ति वर्मा से अब तक पुलिस, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की गई है। सवाल: अगर न्यायधीश की बजाय किसी और के घर इतनी नगदी मिली होती तो..?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button