ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मामा से था पुराना विवाद कर लिया भांजे शिवाय गुप्ता का अपहरण मुरैना पुलिस ने दो आरोपियों का किया शोर्ट एनकाउंटर दो फरार

मुरैना, मामा से विवाद के चलते भांजे का किडनैप शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बदमाशों ने बताया कि शिवाय के मामा अरुण गोयल से आरोपी राहुल गुर्जर का विवाद चल रहा था। जो कि काफी पुराना है। इसलिए मामा को सबक सिखाने के लिए भांजे को किडनैप किया गया। ताकि 1 करोड़ की फिरौती मांगी जा सके। पुलिस को आरोपियों के पास से लाल रंग की अपाचे बाइक भी बरामद हुई है। यह वही गाड़ी बताई जा रही है, जिसे अपहरण में प्रयोग किया था। ग्वालियर से शिवाय गुप्ता का अपहरण करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा. आपको बता दे कि मुरैना पुलिस को दोनों की पहचान राहुल गुर्जर निवासी जिगनी और बंटी गुर्जर निवासी शिवलाल का पुरा, मुरैना के रूप में हुई है। मुरैना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाल रंग की बाइक भी जब्त कर ली है। एसपी समीर सौरभ ने बताया- शनिवार रात 11:30 बजे माता बसैया थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुतवार रोड पर दो बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 5-6 राउंड गोलियां चलीं, भागने की कोशिश में दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगीं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ग्वालियर में शिवाय गुप्ता के अपहरण में उनका हाथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button