मुख्य समाचार
आरटीओ अर्चना परिहार की कार्रवाई से परिवहन व्यवस्था हुई सुदृढ़
मुरैना, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार ने जबसे परिवहन विभाग संभाला है तब से परिवहन विभाग में काफी सुधार आया है परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हुई है परिवहन अधिकारी ने वाहन संचालको एवं स्कूल संचालकों को सूचित किया हैं कि वाहन के नियमानुसार बैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन किया जाना सुनिश्चित करें। चैकिंग के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि वाहन का बैध परमिट होना चाहियें, वाहन का बैध फिटनेस होना चाहिये, वाहन का वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र होना चाहियें, चालक/परिचालक का व्यवसायिक लायसेंस बैध होना चाहियें, वाहन का वैध बीमा होना चाहियें, वाहन में रिफ्लेक्टर टेप, व्हीएलटीडी डिवाईस, जीपीएस, कैमरा, स्पीड गर्वनर डिवाईस लगा एवं चालू हालात में होना चाहियें। वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन किया जाये क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी



