ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

महाकुंभ जा रही बस हादसे का शिकार, ड्राइवर की एक गलती बनी 4 श्रद्धालुओं की काल, 12 गंभीर

महाकुंभ जा रही बस हादसे का शिकार, ड्राइवर की एक गलती बनी 4 श्रद्धालुओं की काल, 12 गंभीर महाकुंभ जा रही बस हादसे का शिकार, ड्राइवर की एक गलती बनी 4 श्रद्धालुओं की काल, 12 गंभीर प्रेषित समय :14:53:39 PM / Wed, Feb 12th, 2025 Reporter : पलपल रिपोर्टर Whatsapp Channel फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली से प्रयागराज जा रही ट्रैवलर बस डंपर से टकरा गई. यह हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर रोड पर सुबह 5 बजे हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैवलर बस को सड़क किनारे हटाया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तीन शव पीएचसी गोपालगंज और एक शव सदर अस्पताल में रखा गया है. श्रद्धालुओं में मृतकों और घायलों की पहचान इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों में बस चालक विवेक कुमार (26), प्रेमकांत झा (50), दिगंबर झा (70) और विमल झा शामिल हैं. वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज पीएचसी गोपालगंज में चल रहा है. घायलों में शामिल हैं: रुक्मणी देवी (35) पत्नी दमन कुमार चौधरी दमन कुमार (40) अनूप कुमार झा (55) अनुज झा (52) यात्री बिहार के निवासी, प्रयागराज जा रहे थे जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर बस में सवार यात्री मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और वे दिल्ली से प्रयागराज की ओर जा रहे थे. फतेहपुर में हुए हादसे की वजह बनी तेज रफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की अब तक की जांच में यह पता चला है कि हादसे की प्रमुख वजह तेज रफ्तार थी. स्पीड ज्यादा होने की वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस का कहना है कि पहचान के बाद सभी प्रभावित लोगों के परिवार को सूचना भेजी जा रही है. लाशों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है. यात्रियों को सड़क पर सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी जाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button