मुख्य समाचार
प्रयागराज महाकुंभ मेले में लगेगा सिकरवारी घार के सर्वश्रेष्ठ एवं पूज्यनीय ऐतिहासिक स्थान श्री सती बैकुंठ धाम मंदिर सरसैनी का खालसा मुरैना के श्रद्धालु भक्तों के ठहरने की रहेगी व्यवस्था
प्रयागराज महाकुंभ मेले में लगेगा सिकरवारी घार के सर्वश्रेष्ठ एवं पूज्यनीय ऐतिहासिक स्थान श्री सती बैकुंठ धाम मंदिर सरसैनी का खालसा मुरैना के श्रद्धालु भक्तों के ठहरने की रहेगी व्यवस्था मुरैना, सिकरवारी घर के प्रमुख मंदिर श्री सती बैकुंठ धाम मंदिर सरसैनी द्वारा महाकुंभ में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्माणी अखाड़ा के सानिध्य में लगाया जा रहा है जो की सेक्टर नंबर 19 में है मुरैना के श्रद्धालु भक्तों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी *"माघ मकर गति रवि जब होई* *तीरथ पतिहिं आव सब कोई* *देव दनुज किन्नर नर श्रेनी* *सादर मज्जहिं सकल त्रिवेनी* महाराज जी के शिष्य गुरू भाईयों व संत भगवान मुरैना से आने वाले श्रद्धालु भक्तों की ठहरने प्रसादी की व्यवस्था खालसे पूज्य महाराज श्री द्वारा रखी गई है जो भी श्रद्धालु भक्त महाकुंभ में अपनी सेवा देता चाहता है महाराज जी से संपर्क कर सकता है प्रभु कृपा से कुम्भ तीर्थवास स्नान का सुखद संयोग बना है इसमें आप पधारकर तन, मन, धन से सहयोग कर गर्म पुण्य लाभ प्राप्त करें एक हजार अध्वमेघ करने और लाख वार पृथ्वी की परिक्रमा करने से जो फल मिलता है वही फल कुम्भ स्नान करने तथा मेलावास से प्राप्त होता है *शाही स्नान की तिथियां* प्रथम शाही स्नान मकर संक्राति माघ कृष्ण पक्ष तिथी 14.01.2025 द्वितीय शाही स्नान मोनी अमावस्या माघ कृष्ण पक्ष 30 तिथि बुधवार दिनांक 29.01.2025 तृतीय शाही स्नान बसंत पंचमी माघ शुक्ल पक्ष 5 तिथि सोमवार दिनांक 03.02.2025 जया एकादशी स्नान माघ शुक्ल पक्ष तिथि शनिवार दिनांक 8.02.2025 माघ पूर्णिमा स्नान माघ शुक्ल पक्ष 15 तिथि बुधवार दिनांक 12.02.2025 सती बैकुंठ धाम मंदिर सरसैनी का खालसा सेक्टर नं 19 त्रिवेणी संगम प्रयागराज में लगेगा जो भी श्रद्धालु भक्त आना चाहते हैं श्री नारायण जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य श्री दास जी महाराज से संपर्क करें मो. 7747850626 6260556762


