ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मालनपुर जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत, एक घायल, गाड़ियां तोड़ी ,ट्रैक्टर जलाए, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात प्रशासन अमले के साथ कलेक्टर मौके पर

गोहद। मालनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहचूरा गांव के समीप जमीनी विवाद को लेकर जमकर गोलियां चली इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे ग्वालियर अस्पताल भिजवाया गया हैl प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनरेश सिकरवार एवं देवेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्वालियर ने मालनपुर थाना क्षेत्र के हरीराम का पुरा के समीप लहचूरा मौजा में जमीन खरीदी है उक्त भूमि ग्वालियर के जाधव की जिनके पूर्वज जमींदार थे l उक्त जमीन पर किसान बरसों से खेती कर रहे थे l देवेंद्र सिंह चौहान और रामनरेश सिंह सिकरवार ने बताया की हम लोग अपनी लेबर लेकर उक्त भूमि पर बाउंड्री वॉल कर रहे थे एवं ट्रैक्टरों और जेसीबी से काम चल रहा था तभी लहचूरा की तरफ से शाम 4:00 बजे के आसपास कुछ लोग भीड़ लेकर आए उनके हाथों में हथियार भी थे और वह लोग ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे भीड़ में से कुछ लोगों ने ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया और पास ही रखी कारों को भी तोड़ दिया l गोलीबारी में रामनरेश और देवेंद्र पक्ष के अमरीश तोमर नामक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और वही गोली लगने से संतोष शर्मा पुत्र रामनारायण शर्मा निवासी पियनी पोरसा के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है l जानकारी मिलते ही मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो वही गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार, मो थाना प्रभारी संतोष यादव, गोहद थाना प्रभारी मनीष धाकड़, चौराहा थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर , एडोरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक परशुराम अहिरवार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थोड़ी ही देर में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, गोहद एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव राजस्व मले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे खबर लिखे जाने तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुई थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button