ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा पत्नि ने ही अपने प्रेमी से कराई पति की हत्या शव पगारा डेम में तैरता पुलिस को मिला था आरोपी पुलिस हिरासत में

मुरैना, इश्क में कोई इतना अंधा हो सकता है कि अपने बसे बसाये घर को मिटा दे वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कुछ भी नहीं कहा जा सकता स्त्री चरित्र और पुरुष का भाग्य कब बदल जाऐ कुछ कहा नहीं जा सकता बता दें मुरैना के जौरा क्षेत्र स्थित पगारा डैम में गुरुवार को जारह गांव निवासी युवक चरण सिंह कुशवाहा का शव मिला था वह 24 दिसंबर के दिन अपने बेटे के जन्मदिन के लिए सामान लेने निकला और तभी से लापता था हत्या की आशंका जताई गई थी मुरैना की सराय छोला पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि उसकी हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि पत्नी के प्रेमी ने की थी शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वजह डेढ़ लाख रुपए हैं जो चरण सिंह ने पत्नी के प्रेमी को उधार लिए थे लेकिन लौटा नहीं पा रहा था इस बात को लेकर पहले तो दोनों में झगड़ा हुआ फिर सुलह हो गई लेकिन इसी बीच पत्नी मीना और उसके प्रेमी संजय कुशवाहा ने चरण सिंह को ठिकाने लगाने का फैसला कर लिया दरअसल, चरण ने जौरा कस्बे में एक प्लॉट खरीदा था लेकिन कुछ रुपए कम पड़ रहे थे उसने संजय कुशवाहा से डेढ़ लाख रूपए उधार लिए जो मीना ने ही दिलवाए थे काफी दिन बीत गए तो संजय ने चरण सिंह से अपने डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे चरण आनाकानी करने लगा इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा चरण रुपए नहीं लौटा रहा था तो इस बात का मीना को बुरा लगा उसने संजय से कहकर पति की हत्या का प्लान बना लिया चरण सिंह कुशवाहा की शादी 10 साल पहले मीना सिंह से हुई थी। चरण सिंह मजदूरी करता था उनके दो बेटियां और एक बेटा था तीन बच्चों की मां मीना की शादी चरण से जरूर हुई लेकिन वह बचपन के दोस्त संजय कुशवाहा को वह पसंद करती थी संजय मीना के मायके में ही रहता उसने शादी नहीं की। वह मीना के घर पर आता जाता था। पिछले दिनों से संजय का चरण के घर आना-जाना ज्यादा हो गया। वह कभी कभार रात भी रुक जाता इस बात को लेकर पड़ोसियों ने चरण सिंह कुशवाहा को बताया भी लेकिन चरण सिंह ने उनकी बात नहीं मानी 20 दिसंबर को चरण के बच्चे का बर्थडे था। वह सेलिब्रेशन का सामान लेने 19 दिसंबर को अपने गांव जारह से मुरैना आया था। वह साथ में एक हजार रुपए लेकर आया था। मुरैना में उसे संजय मिला। संजय ने उससे कहा कि समान बाद में खरीद लेंगे आज मौसम अच्छा है, पगारा डैम चलते हैं, वहीं बैठकर दोनों शराब पिएंगे संजय, चरण को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया पगारा डैम पर दोनों ने बैठकर शराब पी इस दौरान संजय ने चरण से फिरसे अपने रूपए मांगे चरण ने मना किया इसके बाद दोनों में हुई मारपीट में चरण बेहोश हो गया तो संजय ने उसे उठाकर पगारा डैम में फेंक दिया और अपने घर लौट गया था घटना के बाद संजय कुशवाहा और उसकी प्रेमिका मीना कुशवाहा ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए जब चरण अपने घर नहीं लौटा तो 23 दिसंबर को उसके भाई ने सराय छोला थाना पहुंच गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस ने खोजने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला 26 दिसंबर को चरण की डेड बॉडी पगारा डैम में उतराती मिली थी पुलिस को आशंका हुई और चरण की पत्नी मीना से सख्ती से पूछताछ की उसने गुनाह कबूल कर सच्चाई पुलिस को बता दी इसके बाद पुलिस ने प्रेमी संजय कुशवाहा भी गिरफ्तार कर लिया

ऊच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button