ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सबलगढ़ के रहने वाले अधेड़ ने ग्वालियर रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर दी जान

ग्वालियर में एक टैक्सी ड्राइवर ने रविवार को रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगाकर जान दे दी। मरने वाले शख्स का नाम पुरुषोत्तम सिंह था, जो मुरैना के सबलगढ़ के रहने वाले थे और ग्वालियर में टैक्सी चलाते थे। पुरुषोत्तम सिंह की बड़ी बेटी की शादी अगले महीने है। शादी के लिए उन्होंने 5 लाख रुपए बचाए थे, लेकिन एक साल पहले यह पैसे उन्होंने दोस्त देवेंद्र को उधार दे दिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो देवेंद्र टालमटोल करता रहा और आखिर में लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही वह पुरुषोत्तम को जान से मारने की धमकी भी देने लगा। ओवरब्रिज पर जाकर छलांग लगा दी रविवार सुबह पुरुषोत्तम अपनी टैक्सी लेकर घर से निकले, लेकिन रेलवे पड़ाव ओवरब्रिज पर जाकर छलांग लगा दी। वे सीधे रेलवे ट्रैक पर सिर के बल गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड नोट से हुआ खुलासा पुलिस को उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि पैसे वापस न मिलने और दोस्त की धमकियों से वह बुरी तरह टूट चुके थे। उन्होंने लिखा कि वे अपनी बेटी की शादी के लिए बहुत परेशान थे और इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। पुरुषोत्तम के तीन बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी अगले महीने तय थी। शादी की तारीख करीब आने के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही थी। जीआरपी पुलिस अधिकारी बबिता कटोरिया ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर दोस्त देवेंद्र के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button