ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ऑपरेशन मुस्कान: पिछोर पुलिस ने डबरा रेलवे स्टेशन से लापता नाबालिग को सकुशल खोजा

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछोर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक नाबालिग बालक को डबरा रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब किया। *मामले का विवरण* दिनांक 28 नवंबर 2024 को पिछोर क्षेत्र की निवासी विलकिश बेगम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका नाबालिग पुत्र दिनांक 25 नवंबर 2024 को घर से बिना बताए कहीं चला गया। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। *जांच के दौरान* मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 03 दिसंबर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि गायब बालक डबरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। इस सूचना पर पिछोर थाना प्रभारी निरीक्षक बलविंदर ढिल्लन के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल डबरा रेलवे स्टेशन पहुंची और बालक को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में बालक ने घर से स्वेच्छा से चले जाने की बात कही और किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से इंकार किया। *सराहनीय भूमिका* इस अभियान में थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन, उपनिरीक्षक हरिकेश बघेल, प्रधान आरक्षक उम्मेद धाकड़, आरक्षक अवधेश दंडौतिया, ऋषि कौरव, सीताराम गुप्ता, महिला आरक्षक कविता और मोनिका ने सराहनीय योगदान दिया। *ऑपरेशन मुस्कान की सफलता* गुमशुदा बच्चों की तलाश और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह सफलता पुलिस प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा है। कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की इस कार्यवाही की प्रशंसा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button