ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड पत्रकार आनंद कुशवाह के घर के बाहर फायरिंग, एसपी ने दो थानों का फोर्स पहुंचाया सिटी टीआई ने स्वयं फरियादी बन काटी एफआईआर

भिण्ड, शहर के गांधी नगर में पत्रकार आनंद कुशवाह के घर के सामने अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की। यह वारदात गुरुवार-शुक्रवार रात की है। मामले की जानकारी लगते ही एसपी असित यादव ने सक्रियता दिखाई और देहात व शहर कोतवाली टीआई को मौके पर भेजा। यहां पहुंची दोनों थानों की फोर्स ने अपने स्तर से मामले की पड़ताल शुरू की। यहां देहात थाना प्रभारी व शहर थाना प्रभारी ने पत्रकार के घर पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें फायरिंग करने वाले युवकों को पहचान नहीं हो सकी। लेकिन फुटेज में एक बाइक पर दो युवक गुजरते और फायरिंग करते नजर आए हैं। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच व आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। *सिटी कोतवाली टीआई ने फरियादी बन कराई एफआईआर* सिटी टीआई प्रवीण सिंह चौहान ने इस मामले में स्वयं फरियादी बन एफआईआर कराई। इस मामले की देर रात जानकारी लगने पर टीआई स्वयं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बारीकी से पूरी घटना का जायजा लिया और उन्होंने पत्रकार के मकान में संचालित कुशवाह डेयरी पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए। इतना ही नहीं उन्होंने रात्रि गश्त पर भी फोकस बढ़ाया और अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया है। *मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवारों ने की फायरिंग* सिटी टीआई ने बताया कि उन्होंने कुशवाह डेरी पर हरेन्द्र कुशवाह व नरेन्द्र कुशवाह से इस फायरिंग के मामले में घटना के संबंध में पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि दिनांक रात्रि समय करीबन 08.50 बजे दो अजात व्यक्ति कपडे से मुंह बाधे हुए मोटरसाईकिल से आए और मोटर साईकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने कुशवाह डेयरी के सामने रोड पर हवाई फायर किया। जिससे आस पास के लोगों का जीवन संकट में पड़ गया। अजात व्यक्तियों का यह कृत्य धारा 125 बीएनएस की परिधि में आने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। *फायरिंग का वीडियो वायरल* उक्त घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बाइक पर दो युवक गुजरते दिख रहे हैं। जिनमें से पीछे बैठा युवक कट्टे से फायरिंग करते नजर आ रहा है। पुलिस ने इनकी पहचान के लिए आसपास लगे और भी सीसीटीव्ही कैमरे देखे, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने व आरोपियों द्वारा फायरिंग करने का मकशद पता लगाने में जुट गई है। *देहात थाना प्रभारी ने भी दिखाई मुस्तेदी* देहात थाना प्रभारी भी इस फायरिंग की सूचना पर थाने का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी पूरी जांच पड़ताल की और सीसीटीव्ही फुटेज को देख अपने मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपियों की पहचान कराने के प्रयास किए हैं। उन्होंने रात्रि गश्त भी बढ़ाई और वाहन चेकिंग कराई। ताकि असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button