ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शादी समारोह में गाड़ी टकराने पर बदमाशों ने टीआई के ऊपर की फायरिंग टीआई बाल-बाल बचें लेकिन गोली उनके भाई को लगी निजी अस्पताल में भर्ती

मध्यप्रदेश के रीवा स्थित दीप ज्योति मैरिज गार्डन में देर रात तीन बजे के लगभग अफरातफरी मच गई. जब बहन की शादी में शामिल होने आई टीआई रामसिंह पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में चली गोली उनके भाई को लगी. जिन्हे रीवा के एक निजी अस्पताल में भरती करा गया, जहां पर डाक्टरों ने आपरेशन कर दो गोली निकाल दी गई. गोली चलाना खुद को दूल्हे का जीजा बता रहा था. बताया गया है कि खैरलांजी जिला बालाघाट में पदस्थ टीआई रामसिंह मूलरुप से सतना के ग्राम पतुलकी रामपुर बघेलान के रहने वाले है. वे अपनी बहन की शादी में रीवा आए थे. आमेर से बारात आई थी. देर रात दीप ज्योति मैरिज गार्डन में शादी की रस्में चल रही थी. जयमाला की रस्में चल रही थी, तभी बारात में शामिल एक युवक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. इसी बात को लेकर रामसिंह के चचेरे भाई विक्रम सिंह से बहस हो गई. झगड़ा होते देख टीआई रामसिंह बीच बचाव करने पहुंच गए, जिन्होने रामसिंह पर फायर कर दिया. रामसिंह तो बच गए लेकिन गोली विक्रम सिंह को जा लगी. गोलियां चलने की आवाज सुनकर शादी समारोह में अफरातफरी व भगदड़ मच गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने बताया कि गोली चलाने वाले युवक का नाम दीपकसिंह निवासी हरदुआ है, जो अपने आप को रिश्ते में दूल्हे का जीजा बता रहा था. पुलिस ने जब संबंधित गांव में उस नाम के व्यक्ति की तलाश की तो ऐसा कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला. बाराती पक्ष से पूछताछ कर आरोपी की तलाश जारी है. परिजनों ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी टकराने के विवाद पर तीन राउंड फायरिंग की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button