ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उत्तराखंड में दुखद हादसा, कंडम बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 38 की मौत, 4 गंभीर

उत्तराखंड में दुखद हादसा, कंडम बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 38 की मौत, 4 गंभीर* अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार 4 अक्टूबर की सुबह 8 बजे यात्री बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 36 की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं. हादसा अल्मोड़ा में कूपी के पास हुआ. बस में 42 यात्री सवार थे. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. हादसे की वजह का पता नहीं चला है. बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई. कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बताया, बस नदी से करीब 10 फीट पहले पेड़ में फंसकर रुक गई. खाई में गिरने के दौरान झटके से कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे. बस किनाथ से रामनगर जा रही थी. बस में ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे दीवाली की छुट्टी के बाद सोमवार को पहला वर्किंग डे था. इसलिए, बस पूरी भरी हुई थी. ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे. पुलिस ने बताया कि बस गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि बस की हालत बेहद खराब थी. जांच के आदेश, एआरटीओ सस्पेंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए. पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन को सस्पेंड कर दिया गया हैं. घायलों को अभी रामनगर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. वहां से गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके हल्द्वानी शिफ्ट किया जाएगा. कुछ घायलों को ऋषिकेश एम्स में भेजा गया है. वहीं, एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक टीम भी हेलिकॉप्टर से रामनगर हॉस्पिटल भेजी गई है. सीएम धामी मीटिंग छोड़कर दिल्ली से उत्तराखंड रवाना हादसे के बाद सीएम धामी और सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए. वह दिल्ली में भाजपा की एक बड़ी बैठक में शामिल होने के लिए गए थे. इधर, कमिश्नर दीपक रावत ने बताया- 4 गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स में भर्ती कराया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button