ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड पुरानी रंजिश में युवक की गोलीमार कर हत्या।

भिंड शहर के बंबा रोड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना शनिवार रात 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। वारदात के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से ग्वालियर रेफर किया गया। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, गोविंद नगर में रहने वाला 22 वर्षीय विष्णु पुत्र जगदीश यादव की मोहल्ले में रहने वाले राहुल यादव से विवाद चला आ रहा है। बीती रात के 11 से 12 बजे के बीच विष्णु घर की ओर आ रहा था, तभी अग्रवाल कॉलोनी से पहले बंबा रोड पर राहुल यादव व उसके दोस्तों ने विष्णु को घेर लिया। इसी समय दोनों में विवाद हो गया। आरोपियों ने युवक की पिटाई पुरानी रंजिश के चलते कर दी, इसके बाद कट्टे से गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद विष्णु ने अपने परिवार के लोगों को सूचना दी। घर के पास मारी गोली घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूरी पर विष्णु का घर था। जब परिवार के सदस्यों को जानकारी लगी तो वह मौके पर आ गए और विष्णु को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे गोली पेट के अंदर धंस गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button