ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष ने यमुना में लगाई डुबकी, अस्पताल में भरती होना पड़ा, प्रदूषण के मुद्दे को उजागर करने उतरे थे।

नई दिल्ली. दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में रहे प्रदूषण के मुद्दे को उजागर करने के लिए दिल्ली में यमुना नदी में डुबकी लगाई. भाजपा ने आज लोगों को यमुना की दुर्दशा दिखाने और उन्हें 2021 में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए वादे की याद दिलाने के लिए आईटीओ छठ घाट पर आमंत्रित किया था. मुख्यमंत्री आतिशी व उनके पूर्ववर्ती केजरीवाल के लिए लाल कालीन बिछाने के साथ.साथ दो कुर्सियां रखी गईं. सचदेवा व उनकी पार्टी के नेताओं ने दोनों का इंतजार किया लेकिन वे नहीं आए फिर सचदेवा प्रदूषित नदी में डुबकी लगाने चले गए. अब जो खबर आ रही है उनके अनुसार श्री सचदेवा को यमुना नदी में डुबकी लगाना भारी पड़ गया है. दिल्ली भाजपा ने एक्स पर लिखा कि आज वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार के 8500 करोड़ रुपए के यमुना सफाई घोटाले को उजागर करते हुए यमुना मईया में डुबकी लगा कर दिल्ली सरकार की गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना की थी. पार्टी की दिल्ली इकाई ने दावा किया कि दोपहर बाद से वीरेन्द्र सचदेवा को त्वचा में लाल रैशेज, खुजली एवं सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है. वह अभी आरएमएल अस्पताल गये जहां उन्हे डाक्टरों ने जांच कर तीन दिन के लिए दवा दी है. अस्पताल का स्लीप भी पार्टी ने साक्षा किया है. इससे पहले उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में 8500 करोड रुपए केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को दिए हैं ताकि यमुना की सफाई हो सके लेकिन आज तक यमुना की स्थिति नहीं बदली. इसलिए हम आज केजरीवाल से के सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वह पैसे कहां गया. सचदेवा ने कहा कि जब रातों-रात शीश महल के टॉयलेट गायब हो जाते हैं तो फिर अरविंद केजरीवाल मां यमुना को कैसे छोड़ेंगे. सत्ता के नशे ने आम आदमी पार्टी को जहां निरंकुश बना दिया वही भ्रष्टाचारी भी बना दिया दिल्ली की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है लेकिन दिल्ली वासियों की चिंता केजरीवाल को नहीं है. 2021 में अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी जिम्मेदारी है हम यमुना को साफ करेंगे और हम कोई ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहते हैं और 2025 तक यमुना में डुबकी लगाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button