ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना में सिलेंडर से हुआ ब्लास्ट आधा दर्जन से अधिक मकानों में आई दरारें मोहल्ले बालों का कहना है कि अवैध पटाखा फैक्ट्री हो रही थी संचालित इसमें ब्लास्ट हुआ है मलवे में लोगों के दबे होने की आशंका

मुरैना जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ. बताया जाता है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि फैक्ट्री पूरी तरह से धराशाई हो गई है. धमाके के बाद 4 से 5 मकानों में दरार आ गई है. मलबे में दबने से एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई है. ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल मलबा हटाने का काम किया जा रहा है हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम और भरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. अब प्रशासन की टीम जेसीबी की मदद से मलवे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि मलबे में महिला और एक बच्ची दबे हुए हैं. फिलहाल इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है बताया जा रहा है कि फटाका फैक्ट्री का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था. प्रशासन की नाक के नीचे ही अवैध तरीके से फटाखा फैक्ट्री चल रही थी. मुरैना एसपी समीर शौरभ ने कहा कि मुरैना के इस्लामपुर इलाके के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है. 2 लोगों के दबे होने की सूचना मकान मालिक ने दी है. पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. दोनों लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है. आस-पास के कुछ घरों के दीवारों पर दरार आई है. एहतियात के तौर पर लोगों को इस इलाके से बाहर निकाला जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है पिछले तीन चार साल ऐसी घटनाएं घट रही है प्रशासन एक दो दिन कार्रवाई करता है फिर कुंभकर्ण नींद सो जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button