ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना तेज़ रफ़्तार बस की कमानी टूटी बस के पिछले पहिऐ बस से हुऐ अलग परिचालक की मौत।

मुरैना शहर से लगे छौंदा टोल टैक्स बैरियर के पास एक बस की पीछे की कमानी टूट गई और पीछे के चारों पहिए बस से अलग हो गए। इस दुर्घटना में बस कंडक्टर उछलकर जमीन पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह 9:30 के लगभग की है। जय भारत ट्रैवल्स की बस (MP-06 ZE 5277) ग्वालियर से मुरैना की तरफ जा रही थी। जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में ज्यादा सवारियां नहीं थी। ऐसे में जैसे ही हादसा हुआ चीख पुकार मच गई। हादसे में बस कंडक्टर सीताराम (36) की मौत हुई। जैसे ही घटना की सूचना यातायात थाना प्रभारी संतोष भदौरिया को मिली वे अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस से मृतक के शव को जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया। बस की फिटनेस पर उठ रहे सवाल नियमानुसार बसों की फिटनेस की जांच समय-समय पर आरटीओ विभाग द्वारा की जानी चाहिए, लेकिन इस बस की जांच नहीं की गई थी। अगर की गई होती तो शायद यह दुर्घटना घटित नहीं होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button