ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

गुजरात के मेहसाणा में निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत, पीएम ने जताया दुख।

मेहसाणा : गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई. इस बारे में कडी थाने के इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए भूमिगत टैंक बनाने के लिए कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे तभी ढीली मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दफन हो गए. उन्होंने बताया, 'पांच शव बरामद कर लिये गए हैं और तीन से चार अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है.' गुजरात के मेहसाणा में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं इस संबंध में मेहसाणा के एसपी तरुण दुग्गल ने बताया कि मेहसाणा जिले के कडी तालुका के जसलपुर गांव के पास एक निजी कंपनी की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है. सभी मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं. घटना स्थल पर एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर मौजूद हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. कंस्ट्रक्सन साइट पर जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाने का काम किया जा रहा है. वहीं घटना ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों की कार्य स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स में एक पोस्ट पर कहा कि गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button