ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

संजय राउत पर मध्य प्रदेश में केस दर्ज, लाड़ली बहना योजना पर दिया था विवादित बयान।

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रही लाड़ली बहना योजना बंद होने का बयान देने पर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत के विरुद्ध भोपाल में बुधवार को एफआइआर दर्ज की गई। राउत ने पिछले दिनों मीडिया से कहा था कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना बंद हो गई है। इसके विरोध में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा नेत्री सुषमा चौहान ने भोपाल क्राइम ब्रांच में अफवाह फैलाने की शिकायत की। महाराष्ट्र सरकार भी एक योजना चला रही दरअसल, लाड़ली बहना की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार भी एक योजना चला रही है। इसी संदर्भ में संजय राउत ने कहा था कि मध्य प्रदेश में योजना बंद हो गई है, क्योंकि यह फलदायी नहीं होगी। शिकायत में कहा गया है कि संजय राउत जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं, ताकि प्रदेश की बहनें आंदोलित हो जाएं और उपद्रव करें। महिलाओं को 1250 रुपये प्रतिमाह दे रही सरकार उधर, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा है कि संजय राउत यहां आकर देखें। जब से लाड़ली बहना योजना आरंभ हुई है, तब से लगातार हर महीने प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में सम्मान राशि भेजी जा रही है। यह नारी सशक्तीकरण की योजना है, हम बंद करने का सोच भी नहीं सकते हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं को अभी 1250 रुपये प्रतिमाह दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button