ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

एग्जिट पोल्स! काहे बीजेपी की ऐसी हालत हो गई?

् सभी एग्जिट पोल्स इस ओर इशारा कर रहे हैं कि दस साल बाद हरियाणा से बीजेपी सरकार की विदाई होने जा रही है. बड़ा सवाल यह है कि- आखिर ऐसे हालात क्यों बने? लोकसभा चुनाव के दौरान ही यह साफ हो गया था कि जनता का केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से मोहभंग होता जा रहा है, लेकिन हरियाणा में तो और भी कई मुद्दे हैं, जिनके कारण बीजेपी की ऐसी सियासी तस्वीर बन रही है. हरियाणा में सबसे बड़ा किसानों का मुद्दा रहा है, किसान और केंद्र सरकार के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है, जिसने बीजेपी सरकार की इमेज किसान विरोधी बना दी है. दूसरा बड़ा मुद्दा अग्निवीर का है, हरियाणा से सेना में सबसे ज्यादा युवा जाते रहे हैं, लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद अग्निवीर योजना ने युवाओं को बेहद निराश किया है, इसके अलावा सरकारी नौकरियों के अभाव में बेरोजगारी भी बड़ा मुद्दा है. महिला पहलवानों के मुद्दे पर जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार ने एक तरफा रूख अपनाया, उसने हरियाणा में बीजेपी का भारी नुकसान किया है. सबसे खास.... कंगना रनौत जैसे नेताओं ने किसानों के खिलाफ जिस तरह के बयान दिए है, उसने बहुत पहले ही बीजेपी की जीत की राह में कांटे बिछा दिए थे? लिहाजा.... एग्जिट पोल्‍स के नतीजे चौंकानेवाले नहीं हैं, आश्चर्य तो तब होगा, यदि इसके बाद भी हरियाणा में बीजेपी की सरकार बन जाती है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button