ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिल्ली में कोरोना से मरने वाले योद्धाओं के परिजनों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये, सीएम आतिशी की बड़ी घोषणा ।

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के दौरान मरने वाले 5 कोरोना योद्धाओं को दिल्ली सरकार 1-1 करोड़ रुपये देने जा रही है. इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री आतिशी ने मंजूरी दे दी है. बता दें कि इससे पहले भी कोरोना महामारी के दौरान मरने वाले 92 लोगों के परिवारों को भी दिल्ली सरकार 1-1 करोड़ रुपये की राशि दे चुकी है. मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली के लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दिया. इन लोगों के जज्बे को दिल्ली सरकार सलाम करती है. महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट थी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट थी. उन्होंने कहा कि इस राशि से दिवंगत लोगों के परिवार के नुकसान की पूर्ति नहीं की जा सकती है, लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया जरूर मिलेगा. सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में सभी के मन में डर पैदा कर दिया था, लेकिन हमारे कई लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया. सरकार हमेशा इन लोगों के साथ है मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर, सहायक स्टाफ, सफाई कर्मचारियों सहित हजारों लोगों ने दिन रात काम करते हुए कोरोना महामारी से लड़ने का काम किया. इस महामारी की चपेट में आकर भी कई लोग अपनी जिंदगी गंवा बैठे. सरकार हमेशा इन लोगों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button