ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रोजगार सहायक की करतूत मृत युवक के नाम से 32 दिन् की मजदूरी के 8308 रू निकालें ।

जौरा पहाड़गढ़ जनपद की कुंअरपुर पंचायत में नरेगा के निर्माण कार्यों में मृत व्यक्तियों को काम पर दर्शाकर उनके नाम पर पैसा निकाला गया है। इसकी शिकायत सरपंच सरोज देवी ने सीईओ से कर जीआरएस को पद से बर्खास्त करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, कुंअरपुर गांव में रहने वाले युवक जितेंद्र पुत्र बीघाराम की एक मार्च 2024 को मौत हो गई। इसका ग्राम पंचायत ने मृत्यु प्रमाण-पत्र भी जारी किया है। लेकिन मृत जितेंद्र का जॉबकार्ड क्रमांक 774 डी बनाकर रोजगार सहायक कालीचरण शर्मा ने मृतक से 32 दिन तालाब निर्माण करना दर्शाया और उसकी 221 रुपए रोज के मान से 8308 रुपए मजदूरी का भुगतान फिनों पेमेंट बैंक से निकाल लिया। रोजगार सहायक ने तालाब का निर्माण जेसीबी से कराया और मृत लोगों को काम पर दिखाकर उनकी मजबूरी का पैसा खुद हड़प लिया। जीआरएस ने पत्रक में मृत युवक जितेंद्र को एक मार्च, 13, 20, 27 मार्च, 2, 9 व 18 अप्रैल को काम पर उपस्थित दर्शाया है। इस फर्जीवाड़े की शिकायत कुंअरपुर की महिला सरपंच सरोज देवी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी पहाड़गढ़ से की है। इधर नरेगा में एक और फर्जीबाड़ा सामने आया। कुंअरपुर पंचायत ने जौरा में रहने वाले युवक महेश प्रजापति का जॉब कार्ड बना दिया जबकि महेश का कुंअरपुर गांव से कोई संबंध नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button