ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रतलाम में भगवान गणेश की स्थापना जुलूस पर पथराव, लोगों ने घेरा थाना ।

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में भगवान गणेश की मूर्ती की स्थापना के लिए जा रही जुलूस पर पत्थर फेंके गए. देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया. इसके बाद पुलिस ने फौरन एफआईआर भी दर्ज कर ली. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है. 13 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है. तो वहीं 100 से 150 अन्य लोगों के खिलाफ स्टेशन रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एहतियात के तौर पर इलाके में 300 से ज्यादा पुलिस फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है. अब पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पूरा मामला रतलाम जिले के मोचीपुरा इलाके का है. यहां गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए जुलूस निकल रही थी. इस दौरान जुलूस पर पत्थर फेंके गए. इसके बाद विवाद बढ़ गया. पत्थरबाजी की घटना सामने आने के बाद लोगों ने हाथीखाना और मोचीपुरा क्षेत्र में पहुंचकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद पथराव शुरू हो गया और देखते ही देखते भगदड़ मच गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया. पुलिसकर्मी को भीड़ को खदड़ने के लिए काफी मशक्कत करने पड़ी. इस दौरान लोगों ने गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ भी की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button